Swami Vivekananda Quotes

Swami Vivekananda Quotes | स्वामी विवेकानंद के विचार✍

Swami Vivekananda Quotes: स्वागत है आप सभी का एक बार फिर से हमारी वेबसाइट पर, जहां इस महत्वपूर्ण लेख में हम आपको स्वामी विवेकानंद के प्रेरणादायक उद्धरणों के माध्यम से उनके विचारों से परिचित कराएंगे। स्वामी विवेकानंद, जो भारत में युवाओं के प्रेरणास्त्रोत माने जाते हैं, उनके विचारों को जानना और समझना प्रत्येक युवा के लिए अत्यंत लाभकारी हो सकता है।

स्वामी विवेकानंद एक महान और अद्वितीय नेता थे, जिन्होंने अपने देश और धर्म का परचम विश्वभर में लहराया। भारत में स्वामी विवेकानंद जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है, और उनके जीवन से हमें अनगिनत शिक्षाएँ मिलती हैं। इस लेख में, हम स्वामी विवेकानंद के विचारों का गहन अध्ययन करेंगे और जानेंगे कि कैसे उनके सिद्धांतों को अपनाकर हम अपने जीवन में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। Swami Vivekananda Quotes

स्वामी विवेकानंद का जीवन परिचय स्वामी विवेकानंद का जन्म 12 जनवरी 1863 को कोलकाता में हुआ था, और उनका निधन 4 जुलाई 1902 को पश्चिम बंगाल में हुआ। उनके गुरु रामकृष्ण परमहंस थे, जिनके मार्गदर्शन में विवेकानंद ने अपनी आध्यात्मिक यात्रा आरंभ की। स्वामी विवेकानंद ने अपने देश और धर्म का प्रचार पूरे विश्व में किया, 1893 में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए अमेरिका के शिकागो में विश्व धर्म महासभा में भाग लिया और अपने प्रभावशाली भाषण से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

स्वामी विवेकानंद के जीवन के महत्वपूर्ण पहलू स्वामी विवेकानंद को भारत में एक देशभक्त संन्यासी के रूप में मान्यता प्राप्त है। उनके जन्म दिवस को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। करोड़ों युवा उन्हें अपना आदर्श मानते हैं और उनके विचारों को अपने जीवन में अपनाते हैं। भारत में उनके नाम पर कई विश्वविद्यालय, कॉलेज और स्कूल स्थापित हैं।

स्वामी विवेकानंद के विचार और उनके जीवन पर प्रभाव जब स्वामी विवेकानंद अमेरिका में भाषण दे रहे थे, तब उनकी बातें सुनकर एक महिला इतनी प्रभावित हुई कि उसने उनसे विवाह का प्रस्ताव कर दिया। स्वामी विवेकानंद ने बड़े ही सौम्य स्वर में पूछा कि वह उनसे क्यों विवाह करना चाहती हैं। महिला ने कहा कि वह चाहती हैं कि उनका पुत्र भी स्वामी विवेकानंद की तरह बुद्धिमान और चरित्रवान हो। इस पर स्वामी विवेकानंद ने मुस्कुराते हुए कहा कि वह उन्हें ही अपना पुत्र मान लें। इससे स्पष्ट होता है कि स्वामी विवेकानंद कितने विनम्र और उच्च चरित्र के व्यक्ति थे। Swami Vivekananda Quotes

Swami Vivekananda Quotes

“अच्छे चरित्र का निर्माण हजार बार ठोकरें खाने के बाद होता है”

“अपना जीवन एक लक्ष्य पर निर्धारित करो, अपने पूरे शरीर को उस लक्ष्य से भर दो, और दूसरे विचार अपने ज़िन्दगी से निकाल दो, यहीं सफलता की कुंजी है”

“कुछ ऊर्जावान मनुष्य एक साल में इतना कर देते हैं, जितना आलसी लोग 100 साल में भी नहीं कर सकतीं हैं”

“उठ जागों और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य की प्राप्ति नहीं हो जाती”

“जीवन में रास्ता बना बनाया नहीं मिलता है, स्वमं को बनाना पड़ता है, जिसने जैसा मार्ग बनाया, उसे वैसी मंजिल मिली”

“एक लीडर बनो और सदैव कहो, मुुुझे कोई डर नहीं है”

“बस वही जीते हैं, जो दुसरे के लिए जीते हैं “

Swami Vivekananda Quotes

“संभव की सीमा जानने का केवल एक ही तरीका है, असंभव से भी आगे निकल जाएं”

“जितना बड़ा संघर्ष होगा जीत भी उतनी ही बड़ी होंगी”

” दिन में एक बार स्वमं से बात करें, अन्यथा आप एक बेहतरीन इंसान से मिलने का मौका खो देंगे”

“दुनिया मजाक करें या तिरस्कार करें, उसकी परवाह किए बिना मनुष्य को अपना कर्तव्य करते रहना चाहिए”

“बाहरी स्वभाव केवल अंदरुनी स्वभाव का एक बड़ा रूप हैं”

“भय और अधूरी इच्छा ही समस्त दुखो का मूल है”

” दिल और दिमाग के टकराव में हमेशा दिल की सुनो”

“जैसा आप सोचते हैं वैसा आप बन जाते हैं”

“एक समय में एक ही काम करो, और ऐसा करते समय अपनी पूरी ताकत उस काम में लगा दो, बाकी सब कुछ भुल जाओ”

Swami Vivekananda Quotes

“किसी मकसद के लिए खड़े हो तो एक पैड की तरह, गीरो तो एक बीज की तरह, ताकि दुबारा उगकर उसी मकसद के लिए जंग कर सकें”

“पवित्रता, धैर्य तथा प्रयत्न के द्वारा भारी बांधाए दूर हो जाती है, इसमें कोई संदेह नहीं है कि महान कार्य धीरे धीरे होते हैं”

“विश्व में अधिकांश लोग इसलिए असफल हो जाते हैं, क्योंकि उनमें समय पर साहस का संचार नहीं हो पाता है, वो भयभीत हो उठते हैं”

“प्रसन्नता अनमोल खजाना है, छोटी छोटी बातों पर उसे लूटने ना दे”

“जब कोई विचार अनन्य रूप से मस्तिष्क पर अधिकार कर लेता है, तब वह वास्तविक, भौतिक या मानसिक अवस्था में परिवर्तित हो जाता है”

” इस दुनिया में सभी भेद भाव किसी स्तर के है, ना कि प्रकार के, क्योंकि एकता ही सभी चीजों का रहस्य है”

” जब तक आप अपने आप पर विश्वास नहीं करते, तब तक आप ईश्वर पर विश्वास नहीं कर सकते हैं”

” मन की एकाग्रता में सारा ज्ञान छिपा होता है”

“पहली बार में बड़ी योजनाओं मत बनाओ बल्कि धीरे धीरे शुरू करों”

“shortcut तरीका कभी भी, मंजिल तक नहीं पहुंच पाता है”

“अपने पैर जमीन पर रख कर आगे ओर आगे की तरफ बड़ों”

Swami Vivekananda Quotes

” जब तक आप अपने काम में व्यस्त हैं, तब तक काम आसान है, लेकिन आलसी होने पर कोई भी काम आसान नहीं है”

“निरंतर सीखते रहना ही जीवन है, रुक जाना ही मृत्यु हैं”

“जब तक जीना है, तब तक सीखना है, अनुभव ही जगत में सर्वश्रेष्ठ शिक्षा है”

“जो किस्मत को दोष देता है, वह कायर है, मजबूत इंसान खुद अपना भाग्य बनाते हैं”

” नायक बनो, तुम अपना कर्तव्य करते जाओं, तुम्हारे अनुयायि खुद बड़ जाएंगे”

“मस्तिष्क की शक्तियां सूर्य की किरणों के समान हैं, जब वो केंद्रित होती हैं, चमक जाती हैं”

“विनम्र बनो, साहसी बनो, शक्तिशाली बनो”

“एक शब्द में, यह आदर्श हैं कि तुम परमात्मा हो”

“जीवन में ज्यादा रिश्ते होना जरूरी नहीं है, पर जो रिश्ते हैं, उनमें जीवन होना जरूरी है”

“जिस दिन आपके पास कोई समस्या ना आएं, आप यकीन कर सकते की आप गलत रास्ते पर सफर कर रहे हैं”

“जीवन का एकमात्र उद्देश्य रखो, सिर्फ और सिर्फ जीत”

Swami Vivekananda Quotes

“जो व्यक्ति मुश्किल वक़्त में खुश रहे लेता है, उसे दुनियां की कोई परेशानी नहीं हरा सकती हैं”

“उस व्यक्ति ने अमर्तत्व प्राप्त कर लिया है, जो किसी सांसारिक वस्तु से व्याकुल नहीं होता है”

“अगर आप किसी काम को करने पर दूसरों का उदाहरण देते हैं, तो आप सफलता से दूर हैं”

“अगर आपका लक्ष्य बड़ा है, तो आपको छोटे छोटे कष्टों के लिए तैयार रहना पड़ेगा”

” जो व्यक्ति अपने कर्म और देश से प्रेम नहीं करता, उस व्यक्ति पर कभी विश्वास नहीं करना चाहिए”

“जितना हम अध्यन करते हैं, उतना ही हमें अपने अज्ञान का आभास होता है”

“अगर आप सत्य पर चल रहे हैं, तो समस्या बहुत आएंगी, लेकिन जीत अवश्य होगी”

” अगर आप अपनी गलतियों से सीखते हैं, तो आप बुद्धिमान व्यक्ति हैं”

“दूसरों पर निर्भर रहने वाला व्यक्ति कभी महान कार्य नहीं कर सकता”

” जिस दिन आप खुद से ज्यादा, दूसरों के बारे में सोचने लग जाते हैं, आप महान बन जाते है”

“मंजिल उन्हें नहीं मिलती है, जिनके सपने बड़े होते हैं, बल्कि उन्हें मिलती हैं, जो जिद्द पर अड़े होते हैं”

” ज़िन्दगी एक चुनौती है, और उसके लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए”

Swami Vivekananda Quotes

प्रेम ही जीवन का एकमात्र नियम है

  • स्वामी विवेकानंद कहते हैं कि जिसके जीवन में प्रेम नहीं है, उसका जीवन निरर्थक है। प्रेम ही वह तत्व है जो व्यक्ति को वास्तविक सम्मान और सुख प्रदान करता है। जीवन का आनंद लेने के लिए प्रेम का होना आवश्यक है। Swami Vivekananda Quotes

विश्वास और सकारात्मकता का महत्व

  • स्वामी विवेकानंद के अनुसार, यह जगत सुंदरता से भरा हुआ है और यह आपके देखने के नजरिए पर निर्भर करता है। सकारात्मक दृष्टिकोण और सोच जीवन को बदल सकती है। अगर आप बार-बार परेशानियों के बारे में सोचते रहते हैं, तो आपको परेशानी का सामना करना ही पड़ेगा। इसलिए, नकारात्मक लोगों और बातों से दूर रहना आवश्यक है।

स्वयं को मुक्त करें

  • स्वामी विवेकानंद का मानना है कि व्यक्ति को सभी प्रकार के दबावों से मुक्त होना चाहिए। इसका अर्थ यह नहीं है कि आप अपनी जिम्मेदारियों से भागें, बल्कि यह है कि कर्ज, समाज की सोच और नकारात्मक लोगों से मुक्ति पाएं। Swami Vivekananda Quotes

निंदा और दोषारोपण से बचें

  • दूसरों की निंदा और दोषारोपण सफलता में बाधा डालते हैं। जब आप किसी की निंदा करते हैं, तो आप अपना ही नुकसान कर रहे होते हैं। इसलिए, हर बुद्धिमान व्यक्ति को निंदा से बचना चाहिए।

दूसरों की मदद करें

  • स्वामी विवेकानंद कहते हैं कि जो जितना देता है, उसे उतना ही अधिक मिलता है। दूसरों की मदद करना ईश्वर की सच्ची पूजा है। इतिहास में जितने भी महान पुरुष हुए हैं, उन्होंने दूसरों की भरपूर मदद की है और इसी कारण उनका नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज है।

अपनी आत्मा की सुनो

  • दिल और दिमाग के टकराव में हमेशा दिल की सुनना चाहिए। आत्मा का कनेक्शन सीधे परमात्मा से जुड़ा होता है, इसलिए आत्मा कभी भी बुरा नहीं सोच सकती। हर व्यक्ति को अपनी आत्मा की आवाज के अनुसार कार्य करना चाहिए।

कुछ भी असंभव नहीं है

  • स्वामी विवेकानंद कहते हैं कि करने वाले व्यक्ति के लिए जीवन में कुछ भी असंभव नहीं है। जोश और जुनून के साथ कोई भी कार्य संभव हो सकता है। आपकी सोच पर निर्भर करता है कि आप किसी कार्य को संभव मानते हैं या असंभव।

निष्कर्ष

स्वामी विवेकानंद के विचार (Swami Vivekananda Quotes) आपके जीवन में बड़े परिवर्तन ला सकते हैं, बशर्ते आप उन्हें पूरी ईमानदारी से अपनाएं। महान व्यक्तियों के विचारों को अपनाकर ही हम जीवन में सफलता की ऊंचाइयों को छू सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *